पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्षियों के पानी के लिए लगाए 121 जल सकोरे

पक्षियों के पानी के लिए लगाए 121 जल सकोरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामोद| दैनिक भास्कर अभियान आइए बने पंछियों का सहारा में मंगलवार को ग्राम सामोद के एससी मोहल्ले में दैनिक भास्कर एवं डॉ. भीमराव अंबेड़कर युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में पक्षियों के पानी पिलाने की व्यवस्था के लिए 121 सकोरे लगाए गए। कार्यक्रम दैनिक भास्कर सामोद प्रतिनिधि ताराचंद यादव व डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा मंच सामोद संरक्षक मनीष कुमार पिंगोलिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सांभरलेक ग्रामीण| पंचायती राज मंत्रालय कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर विकास अधिकारी दूदू को ज्ञापन सौंपा है। संघ के रूप नारायण कुमावत ने बताया कि नरेगा संविदा कर्मियों के समर्थन में ज्ञापन दिया गया है और पंचायती राज कर्मचारी 18 मई से समस्त नरेगा कार्य का बहिष्कार करेंगे। कुमावत ने बताया कि पंचायती राज कर्मचारियों की मांग वर्ष 2013 कनिष्ठ लिपिक

भर्ती को शुरू करने और कैडर स्टेथ रिव्यू स्वीकृत पदों के विरुद्ध कैडर स्ट्रेंथ जारी करने, गृह जिलों में स्थानांतरण के नियम बनाने की व्यवस्था करने, अनुकंपा नियुक्ति टंकण परीक्षा में राहत देने और अभी कनिष्ठ लिपिक को ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज देने का आदेश निरस्त आदि हैं। इस मौके पर रामजीलाल जाट, गुलाब सिंह, ममता मीणा, आशा मीणा, रेखा, रेणु मीणा, भागचंद गुर्जर, पेमा राम भटेश्वर, अखेराम चौधरी, भागचंद मीणा, मनोहरलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...