गुभाना में महिला ने निगला जहर, मौत
बादली | सोमवार सुबह गुभाना गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। महिला अपने घर में बहोशी की हालत में पाई गई। परिजन महिला को उपचार के लिए दिल्ली के राव तुलाराम अस्पताल जाफरपुर ले गए। अस्पताल में डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर मामले की सूचना बादली पुलिस को दी गई। पुलिस चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुभाना निवासी 22 वर्षीय महिला ललिता ने अपने घर में अज्ञात कारणों ने चलते जहर खा लिया। परिजनों को पता चलने पर उसे ईलाज के लिए भी ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बादली पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।