बादली | बादली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो दर्जन गांवों में पिछले कुछ दिनों से रात के समय बिजली के लंबे कट लग रहें हैं। भारी गर्मी तथा बिजली की जबरदस्त कटौती के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। बादली बिजली केंद्र के अंतर्गत 21 गांवों के ग्रामीणों को पिछले कुछ दिनों से रात को बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। रात के कट ग्रामीणों की परेशानी का कारण हैं। महिलाओं में समस्या को लेकर भारी रोष देखा जा रहा है। किसानों को भी गर्मी के मौसम में बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों में भी इस बात को लेकर रोष है कि उन्होंने जो ज्वार बाजरा आदि की फसलें बोई हुई हैं, बिजाई की हुई है। वह फसलें पानी ना मिलने के कारण इस भारी गर्मी में झुलस रही है।