उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान
बादली | राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जहांगीरपुर में पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत व ब्लाॅक समिति सदस्यों ने भी छात्राओं को सम्मानित करते उनका मनोबल बढ़ाया। शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने छात्राओं के लिए खेल का सामान दिया गया।