परशुराम जयंती पर पाहसौर में कार्यक्रम कल
बादली | बादली सब डिवीजन के तहत आने वाले गांव पाहसौर में 18 अप्रैल को परशुराम जयंती पर कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते केशव और राकेश ने बताया कि गांव के परशुराम मंदिर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह हवन किया जाएगा। इसके बाद मंदिर कमेटी की ओर से प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।