पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोमबीर पहलवान सम्मानित, बोले घायल होने के कारण गोल्ड से चूका

सोमबीर पहलवान सम्मानित, बोले- घायल होने के कारण गोल्ड से चूका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रमंडल खेलों में 86 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर बादली पहुंचे पहलवान सोमबीर कादयान का बादली के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर सम्मानित किया। गुलिया खाप की ओर से स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए खाप के अध्यक्ष नरेशपाल गुलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ढांसा बॉर्डर से ही पहलवान सोमबीर के विजयी काफिले का ढोल नगाड़ों के साथ बादली तक लाया गया। बादली बाईपास पर एएसआई कुलदीप व ठेकेदार मंदिर के निवास पर स्वागत किया गया। सोमबीर पहलवान ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 86 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

पहलवान सोमबीर हिंद केसरी रहे सुरेश पहलवान के पुत्र हैं और वे हाल में रोहतक में सुरेश अखाड़ा में प्रैक्टिस करते हैं। पहलवान सोमबीर ने कहा कि उन्हें एक मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अपनी तैयारी का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। गोल्ड मेडल से चूक गए।

समारोह में ये थे मौजूद

पहलवान सोमबीर के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रेस प्रवक्ता मास्टर रणबीर गुलिया, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष लीलू पहलवान, बादली ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार, इंद्रप्रस्थ अखाड़े के संचालक मोटा कोच, सत्ते पहलवान, धर्मपाल, जयदेव, कुलदीप एएसआई, मंदीप ठेकेदार, मास्टर जयपाल गुलिया, मास्टर वेदव्रत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बादली . बादली में विजेता सोमबीर का स्वागत करते गणमान्य।

नाना को समर्पित

किया मेडल

झज्जर। तलाव गांव में भी सोमवीर का सम्मान समारोह हुआ। इसके बाद सोमवीर को उसके पैतृक गांव दूबलधन में शोभायात्रा के रूप में लाया गया। सोमवीर ने अपना मेडल अपने नाना को समर्पित किया। सम्मान समारोह में नाना जितेेंद्र प्रताप सिंह, एडवोकेट विश्वेंद्र प्रताप सिंह, गजेंद्र प्रताप िसंह, परनानी धनपती, नानी कुलतार कौर आिद मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...