गुभाणा के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
गुभाणा गांव के पास अचानक चलती कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची कार पूरी तरह से जल चुकी थी। गुडग़ांव के झाड़सा गांव का रहने वाला संदीप अपनी करोला गाड़ी से बहादुरगढ़ से अपने गांव की ओर जा रहा था। गुभाना गांव के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में आग लगते ही संदीप खतरे को भांपते हुए गाड़ी से बाहर कूद गया। संदीप के अनुसार देखते ही देखते कार में आग तेजी से फैली और पूरी कार जल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।