विद्यार्थियों ने जल बचाने का लिया संकल्प
माजरी-गुभाणा स्थित डीआरए सीनियर सेकंडरी स्कूल में बच्चों ने जल बचाने का संकल्प लिया। स्कूल चेयरमैन सतपाल गुलिया व प्राचार्या दीपिका ने बच्चों को जल के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। उन्होंने बताया कि हमें जल को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। हमें जितनी जरूरत हो हमें उतने ही जल का उपयोग करना चाहिए। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। मनुष्य, पशु-पक्षी, पेड़, पौधे सभी जल पर ही निर्भर हैं। जल के अनावश्यक प्रयोग से जल स्तर जमीन में काफी नीचे चला गया है। अगर हम इसे इस तरह व्यर्थ करते रहें तो हम पीने के पानी को भी तरस जाएंगे। स्कूल चेयरमैन सतपाल गुलिया ने बच्चों व स्टाफ सदस्यों को जल बचाने की शपथ दिलाई। स्वराज सिंह, सुरेश कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।