पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादली में अर्द्धसैनिक बल की कैंटीन का शुभारंभ

बादली में अर्द्धसैनिक बल की कैंटीन का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली | कस्बे के एसबीआई के साथ में रविवार को अर्द्धसैनिक बल कैंटीन का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन नगर निगम पार्षद मटियाला, दिल्ली से राजपाल सोलंकी और गांव लगरपुर की व्योवृद्ध महिला माता धन्नो देवी ने संयुक्त रूप से किया। कैंटीन संचालक भरत सिंह ने बताया कि यह क्षेत्र की पहली अर्द्धसैनिक बल कैंटीन है। इसमें हर प्रकार का घरेलू सामान कंट्रोल रेट रेट मिलेगा। इसमें आमजन को भी कंट्रोल रेट पर घरेलू सामान मिलने की सुविधा होगी। इस दौरान लगरपुर के पूर्व सरपंच रिसाल सिंह, ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अमित कुमार, रोहताश सिंह, सुखबीर सिंह, भरत सिंह, आदेश जून, लगरपुर के सरपंच चांद गुलिया, जयपाल व अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...