पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया: गुलिया

कर्नाटक में भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया: गुलिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली | गोवा, मणिपुर, मेघालय की भांति भाजपा की केन्द्र सरकार ने कर्नाटक में भी लोकतंत्र और जनसमर्थन का गला घोट भाजपा की सरकार बनानी चाही, लेकिन जेडीएस-कांग्रेस पार्टी के विधायकों की एकजुटता ने देश में लोकतंत्र, प्रजातंत्र व जनसमर्थन का कत्ल होने से बचा लिया। बादली क्षेत्र से कांग्रेस के युवा एवं वरिष्ठ नेता मनराज गुलिया लाडपुर ने कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने कर्नाटक की सता पर असंवैधानिक तरीके से काबिज होने की लाख कोशिशें की। जनमत का मखौल उड़ाया और साम, दाम, दंड, भेद की किसी भी नीति से कर्नाटक में अपनी सत्ता चाही। भाजपा की कर्नाटक में कोई भी चाल सफल नहीं हो सकी। लोकतंत्र और जनसमर्थन केे बल पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को कानून का सहारा लेकर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

खबरें और भी हैं...