पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायती जमीन की बोली स्कूल में लगवाने के लिए एसडीएम से मिले लोहट के ग्रामीण

पंचायती जमीन की बोली स्कूल में लगवाने के लिए एसडीएम से मिले लोहट के ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहट गांव के ग्रामीणों ने पंचायती जमीन की बोली स्कूल में लगवाने के लिए मंगलवार को ग्रामीण ब्लॉक समिति मैंबर मुकेश कुमारी के साथ एसडीएम त्रिलोक चंद से मिले। उन्हें लिखित में शिकायत दी।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कहा कि पंचायत की ओर से हर वर्ष गांव की पंचायती जमीन की बोली गांव के प्राथमिक विद्यालय में होती है, अबकि बार पंचायत द्वारा बोली लगवाने का स्थान बदल कर चौपाल में बोली लगवाने की बात कहीं जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम त्रिलोक चंद से आह्वान किया गया कि पंचायती जमीन की बोली स्कूल में ही करवाई जाएं। इसके अलावा ग्रामीणों ने कहा कि बोली के समय बोली स्थल की वीडियोग्राफी भी की जाएं।

एसडीएम त्रिलोकचंद ने कहा कि ग्रामीण बोली स्थल को न बदलने की मांग लेकर आए थे। उन्होंने इस विषय में बीडीपीओं को मामले को देखने के बारे में कह दिया है।

खबरें और भी हैं...