पेलपा में शनिदेव की मूर्ति स्थापना पर निकाली कलश यात्रा
बादली. पेलपा में श्री शनि देव की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।
भास्कर न्यूज | बादली
पेलपा के मंदिर में बुधवार को भगवान श्री शनि देव की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर गांव के पुरूष, महिलाएं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सुबह हवन का आयोजन किया गया। इसमें सभी गांव के सभी लोगों ने भाग लिया। हवन के बाद महिलाओं की कलशयात्रा के साथ शनिदेव की मूर्ति की परिक्रमा गांव भर में कराई गई। महिलाओं ने नाचते-गाते व लोकगीतों के साथ कलश यात्रा में हिस्सा लिया। इसके उपरांत शनिदेव की मृर्ति मंदिर प्रागंण में स्थापित की गई। इसके उपरांत मंदिर प्रागंण में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में गांव और आसपास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित तुलाराम, ओमप्रकाश नंबरदार, रमेश कुमार, हंशकुवार, जसवीर, योगेंद गुलिया, दीपक गुलिया, मुकेश कुमार, पूर्ण सिंह व गांव के सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चें व पुरूष शामिल हुए।