पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व मंत्री स्व. धीरपाल को किया याद

पूर्व मंत्री स्व. धीरपाल को किया याद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली | पूर्व मंत्री स्व. चौधरी धीरपाल सिंह गुलिया को बुधवार को उनकी चौथी पुण्य तिथि पर उनके समर्थकों, परिवारजनों व क्षेत्रवासियों द्वारा याद किया गया। उनके समाधि स्थल पर जाकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट अरविंद गुलिया बादली के नेतृत्व में किया गया। पूर्व मंत्री चौधरी धीरपाल गुलिया की चौथी पुण्य तिथि पर उनकी समाधी स्थल पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम में बादली क्षेत्र, बादली हलका मंत्री के समर्थकों ने हवन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अप्रित कर उन्हें श्रदांजली दी। इस मौके पर मुख्य रूप से एडवोकेट अरविंद गुलिया, एडवोकेट संदीप शर्मा, रवि, रामभगत, अशोक, संदीप गुलिया, अनील गुलिया, हरिश, भोला प्रधान, शैलेष ठेकेदार मुण्डाखेंड़ा, धर्मेन्द्र गुलिया, सतपाल, सुनील थाम्बू सहित सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रतिमा पर जाकर उन्हें पुष्प अप्रित कर श्रदांजलि दी।

खबरें और भी हैं...