बादली |राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी में शनिवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या राजेश गुलिया ने किया। शिक्षिका मीना व तरुणा के ब्रहात्तव में ब्रह्मकुमारी रविता ने स्कूल प्रागंण में यज्ञ किया। श्रीओम धनखड़ ने यज्ञ के महत्व को विस्तारपूर्वक अध्यापिकाओं व छात्राओं के सामने प्रस्तुत किया। विद्यालय की शिक्षिकाओं की ओर से भी यज्ञ आयोजन में पूर्ण सहयोग दिया गया। स्कूली छात्राओं ने अनुशासन में रहकर यज्ञ में सहभागिता की। श्रीओम धनखड़ ने कहा कि यज्ञ आयोजन जैसे पवित्र कार्य समय-समय पर होने चाहिए। इससे बच्चों में, बड़ों में, अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं। सद्भावना का विकास होता है। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ छात्राएं व मौजिज लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजित यज्ञ में अपनी आहुति डाली। स्कूल में पहुंचने व यज्ञ का आयोजन करने पर राजेश गुलिया प्रधानाचार्या ने विद्यालय की तरफ से उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद व्यक्त किया गया और स्कूल में प्रत्येक शनिवार को यज्ञ कराने का आश्वासन दिया।