पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडल बादली के निकटवर्ती गांव पेलपा में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत को लेकर सूचना झज्जर पुलिस को मिली। झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। विवाहिता के परिजनों को भी बुलाया गया। विवाहिता के परिजनों ने उनकी लड़की को मारने का आरोप ससुराल पक्ष के पति, ससुर सहित एक पड़ोसन पर भी लगाया। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवाहिता का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूनम का पति करता हैं बिजली फिटिंग का कार्य

जानकारी के अनुसार गांव पेलपा निवासी विवाहिता पूनम प|ी हवा सिंह सुबह उठकर अपने घर में शौच के लिए आई थी। वह पिछले कई दिनों से अपने सास-ससुर के पास गांव के अंदर बने घर में रहती थी। उसका पति हवा सिंह पिछले कई दिनों से अपनी बहन के घर दिल्ली गया हुआ था। हवा सिंह बिजली फिटिंग का काम करता था और उसी काम से वह अपनी बहन के घर गया था। पूनम व हवा सिंह की शादी 2008 में हुई थी। पूनम के पास दो लड़के है। बड़ा लड़का लगभग सात साल व छोटा लड़का लगभग चार साल का है। पति की गैरमौजूदगी में उसकी प|ी पूनम गांव के अंदर बने मकान में अपने सास-ससुर के पास ही रहती थी। पूनम का शव उसी की चुन्नी से लटका हुआ पाया गया। इस मामले में पूनम के पिता पृथ्वी सिंह निवासी घासहेड़ा, रेवाड़ी ने पूनम के ससुर नफे सिंह, पति हवा सिंह व उनकी एक पड़ोसन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

एफएसएल टीम ने जुटाएं साक्ष्य

एफएसएल टीम ने अपनी जांच की और आवश्यक साक्ष्य मौके से जुटाएं। मामले में जांच अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि मृतका का पोस्टमार्टम झज्जर सिविल अस्पताल में करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति, ससुर व एक पड़ोसन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...