बिजली प्लांट में आई तकनीकी खराबी, उपभोक्ता संयम बरतें
बादली | एसडीओ विनोद कुमार ने निगम के अंतर्गत आने वाले 21 गांवों के ग्रामीणों से आह्वान किया कि बिजली पावर प्लांट थर्मल खेदड़ में तकनीकी कमी आने से दोनों इकाइयां बंद हैं। प्लांट में आई खराबी के कारण बार-बार बिजली के कट लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों को शेड्यूल के हिसाब से भी बिजली की सप्लाई करने में परेशानी आ रही है। एसडीओ ने अपील की कि इस संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखें। उन्हें आगे से जितनी बिजली सप्लाई मिल रही है उससे कट लगाकर सभी ग्रामीणों को बिजली देने की कोशिश की जा रही है। उपभोक्ता बार-बार अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन करके गाली-गलौज न करें। शांति से काम लें और बिजली बचाने की कोशिश करें।