पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस कारण रोष है ग्रामीणों में

इस कारण रोष है ग्रामीणों में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस कारण रोष है ग्रामीणों में

जिला पार्षद जगबीर उर्फ काला निमाणा के अलावा पेलपा के सरपंच महावीर गुलिया, फतेहपुर के सरपंच सुदेश कुमार, निमाणा के सरपंच अनिल कुमार, सौंधी के सरपंच अशोक कुमार व इस्माइलपुर के सरपंच के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण बादली बिजली निगम में पहुंचे। सरपंचों ने बताया कि पांच गांव में पिछले 5 दिनों से बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। चौबीस घंटे में बड़ी मुश्किल से दो घंटे उन्हें बिजली मिल पा रही है। दो घंटे भी उन्हें लगातार बिजली न मिलकर कभी 10 मिनट तो कभी 20 मिनट कर-कर के बिजली दी जा रही है। जिला पार्षद जगबीर निमाणा के साथ बादली बिजली निगम में पहुंचे ग्रामीण फूल सिंह, रामफल नंबरदार, रमेश कुमार, हरीश, देवी राम पेलपा, अनिल, महेंद्र, जय भगवान, दारा सिंह, राजेश, धारा नंबरदार, रोहतास, आजाद पंडित, जय सिंह, सुंदर, जोगेंद्र, श्रीपाल व सूरजभान पंच ने बताया कि गांव में बिजली की समस्या के चलते उन्हें इस गर्मी के मौसम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पांचों गांव की बादली बिजली निगम से एक ही लाइन जाती है। लाइन पहले पेलपा उसके बाद निमाणा, सौंधी व फतेहपुर गांव को जोड़ती हुई इस्माइलपुर गांव में पहुंचती है। जिला पार्षद व सरपंचों ने बताया कि बिजली की लाइन लगभग 4 दशक पुरानी है, जिसमें लगभग हररोज कोई न कोई फाल्ट होता ही रहता है। बिजली के लंबे कट उन्हें झेलने पड़ते हैं।

खबरें और भी हैं...