ग्रामीणों ने बादली बिजली निगम के कर्मचारियों को निकालकर सुबह दस बजे ही निगम कार्यालय में ताला लगा दिया था। तालाबंदी की सूचना मिलने पर 11 बजे बादली उपमंडल के नायब तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या का अति शीघ्र समाधान कराने की बात कही।