पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुपनिया गांव में गिराए अवैध कब्जें

बुपनिया गांव में गिराए अवैध कब्जें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडल के गांव बुपनिया की एक गली में ग्रामीणों द्वारा किएं गए अवैध कब्जों को गुरूवार को प्रशासन ने ढ़हा दिया। अवैध कब्जों के कारण गली बिल्कुल अवरूद्ध होकर रह गई थी। ग्रामीणों को गली से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा था। परेशान गांव के एक ग्रामीण व गली के निवासी बलवान सिंह ने गली में अवैध कब्जों को हटवाने के लिए कोर्ट की शरण ली।

शिकायत कर्ता द्वारा कमीश्नर कोर्ट में केस जीतने के बाद एसडीएम कोर्ट से कब्जें हटवाने को लेकर एक मांग पत्र दिया गया। बलवान ने बताया कि गली का रास्ता काफी चौड़ा है। ग्रामीणों द्वारा गली का घेर रखा था। गली में ग्रामीणों द्वारा किएं गए अवैध कब्जे काफी पुराने हैं। गली के अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम बादली त्रिलोक चंद ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक टीम का गठन किया। नोडल अधिकारी नायब तहसीलदार अजय कुमार को नियुक्त किया गया। नोडल अधिकारी अजय कुमार ने तुरंत प्रभाव से गली में अवैध रूप से किएं गए कब्जों को हटवाने का काम किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्रामीणों को हिदायत दी के गली में किसी भी प्रकार का कोई अवैध निर्माण या कब्जा कार्रवाई आगे न की जाए। इस मौके पर कानूनगो राकेश कुमार, पटवारी महेंद्र के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा।

बादली. अवैध कब्जों को हटवाते नोडल अधिकारी।

खबरें और भी हैं...