पुलिस ने बुपनिया में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बादली में हुई चोरी के एक मामले में एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से चोरी शुदा 10 मोबाइल व लैपटॉप बरामद किए गए। चोरी के दोनों मामलों की जानकारी देते हुए लघु सचिवालय बहादुरगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
सदर पुलिस टीम ने काबू किया
एएसपी ने बताया कि गांव बुपनिया में बीते तीन मई को एक मकान से एक लैपटॉप, आभूषण तथा नकदी चोरी की वारदात हुई थी। इसी प्रकार से बादली में स्थित एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल फोन, लैपटॉप व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि चोरी के उपरोक्त दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच का काम शुरू कर दिया। सदर थान प्रभारी जसबीर सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू किया गया। गांव डाबोदा से पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित सिंह निवासी गांव बुपनिया के तौर पर की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी रोहित ने प्राथमिक पूछताछ में चोरी के उपरोक्त मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।