पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाढ़सा में डीटीपी ने विरोध के बीच दो अवैध मकान गिरा 14 नींव उखाड़ी

बाढ़सा में डीटीपी ने विरोध के बीच दो अवैध मकान गिरा 14 नींव उखाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला नगर योजनाकार विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को गिरा दिया। इसमें दो नवनिर्माण मकान और 14 मकानों की रखी गई नींव शामिल हैं। बाढ़सा गांव की फिरनी पर करीब डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। विभाग की जेसीबी ने एक-एककर सभी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स और अधिकारियों की सख्ती के आगे किसी की एक नहीं चली।

बादली क्षेत्र के गांव बाढ़सा में एम्स-टू और कैंसर इंस्टीट्यूट आने के बाद यहां जमीनों की खरीद-फरोख्त और अवैध काॅलोनियों के अलावा अन्य निर्माण तेजी से हो रहे हैं। जिला नगर योजनाकार विभाग को बाढ़सा में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों की शिकायत भी मिलती रहती है। लगभग एक माह पहले विभाग ने अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को एम्स के रिहायशी क्षेत्र के पास गिराया था। विभाग ने उस समय कुछ निर्माण कार्यों को लेकर नोटिस जारी किए थे। अब एक माह बाद विभाग ने एक बार फिर शुक्रवार को अभियान चलाया।

बादली. बाढ़सा में अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी।

अधिकारियों की सख्ती के आगे किसी की एक न चली

विभागीय अधिकारी और बादली प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। विभाग की जेसीबी ने दो नवनिर्माण मकान और मकानों के लिए रखी गई 14 नींव को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद देवरखाना के पास एक अवैध ढाबे को भी गिराया गया। इस दौरान ढाबा मालिक ने विरोध किया पर अधिकारियों के सख्त रवैये के आगे उसकी एक नहीं चली। इस मौके पर डीटीपी विभाग से अरविंद ढुल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अजय कुमार के अलावा बादली चौकी प्रभारी श्रीभगवान मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...