बादली. राजकीय स्कूल में एनसीसी के कैडेट की शारीरिक जांच करते अधिकारी।
भास्कर न्यूज | बादली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को एनसीसी प्रथम वर्ष में ज्वाइनिंग करने वाले विद्यार्थियों का रेवाड़ी से आए सेना के जवानों ने फिजिकल टेस्ट लिया। इनरोलमेंट प्रक्रिया के तहत स्कूल में जो विद्यार्थी एनसीसी लेने के इच्छुक हैं उनका फिजिकल टेस्ट लिया गया। उनकी शारीरिक दक्षता की भी जांच की गई। उनकी लंबाई, चौड़ाई, भागदौड़ कराई गई। शारीरिक विकारों का अध्ययन किया गया।
इनरोलमेंट कार्यक्रम विद्यालय के एनसीसी अधिकारी रणजीत सिंह कादयाण की अध्यक्षता में हुआ। रेवाड़ी से आए सूबेदार आनंद सिंह व हवलदार अखिलेश सिंह ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने कहा कि भविष्य के एक सैनिक में क्या खासियत होनी चाहिए, उसके हिसाब से एनसीसी के प्रथम वर्ष के कैडेटों का चुनाव किया गया। स्कूल प्राचार्य हरिश्चंद्र डागर भी उपस्थित रहे। एनसीसी अधिकारी रणजीत सिंह कादयान ने बताया कि जो एनसीसी लेने के इच्छुक विद्यार्थी होते हैं उन्हें प्रथम वर्ष में इस एनरोलमेंट प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसके बाद ही वह एनसीसी के छात्र हो सकते हैं।