पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने एसडीओ के समक्ष रोष जताया

बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने एसडीओ के समक्ष रोष जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली. बिजली केन्द्र में लगरपुर के सरपंच व ग्रामीणों को समझाते नायब तहसीलदार अजय कुमार।

1 दिन पहले पांच गांवों के ग्रामीण पहुंचे थे बिजली निगम कार्यालय

पांच गांव के सरपंच पहुंचे बिजली निगम कार्यालय - शुक्रवार को बादली बिजली निगम में दरियापुर, लगरपुर, देवरखाना, लोहट व मुंडाखेड़ा के सरपंच तथा ग्रामीण पहुंचे। दरियापुर के सरपंच संदीप कुमार, लगरपुर के सरपंच चांद गुलिया, देवरखाना के सरपंच होशियार सिंह, लोहट के सरपंच राकेश कुमार, मुंडाखेड़ा के सरपंच रमेश कुमार ने कहा कि लगभग 11 घंटे का शैड्यूल ग्रामीणों के लिए रात के समय है और 2 घंटे का शेड्यूल दिन के समय बिजली का है। ग्रामीणों को 13 घंटे के शेड्यूल में से मुश्किल से 5 से 6 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली ना मिलने के कारण उपरोक्त पांच गांव के ग्रामीण पूरी तरह से परेशान हैं।

ग्रामीणों ने बताई अपनी परेशानी

सरपंचों के साथ आए ग्रामीण सुनील कुमार, कुलदीप, महेंद्र, पवन, छोटू राम, रामनिवास, नरेंद्र, कृष्ण, गौतम, विकास, पूर्व सरपंच रिशाल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से बिजली में भारी कटौती निगम द्वारा की जा रही है। मुश्किल से 5 से 6 घंटे बिजली उन्हें उपलब्ध हो पा रही है। भारी गर्मी में ना दिन में बिजली मिल रही है और ना ही रात में। इसी परेशानी से परेशान वे निगम कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने निगम के एसडीओ विनोद कुमार को समस्या का समाधान करने के लिए लिखित ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार शेड्यूल के हिसाब से उन्हें बिजली अवश्य मिलनी चाहिए। ट्रांसफार्मरों के ऊपर बिजली काटने के लिए हैंडल लगने चाहिए। बिजली के जर्जर तारो को अतिशीघ्र बदला जाए।

ये है बिजली शेड्यूल

वर्तमान में दिन के समय में दो जोन निगम द्वारा बनाए गए हैं। एक जोन में दोपहर 12:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाती है। दूसरे जोन में दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों के लिए दिन में 2 घंटे का ही शेड्यूल है। उपरोक्त शेड्यूल 1 हफ्ते के बाद बदलता रहता है। रात के समय का शैड्यूल शाम पांच बजे से सुबह 5:00 बजे तक का शेड्यूल बिजली निगम द्वारा दिया गया है। इस शेड्यूल में सैकड़ों की संख्या में कट लगना आम बात है।



समस्या के समाधान

का दिया आश्वासन

उन्हें सूचना मिली थी कि पांच गांव के ग्रामीण बिजली निगम में पहुंचे हैं। वे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। एसडीओ से सारी जानकारी ली और समस्या का समाधान करने को कहा। तेज आंधी व अन्य कारणों के चलते बिजली की सुचारू आपूर्ति में कुछ परेशानी है। जल्दी से दूर करके ग्रामीणों को शेड्यूल के हिसाब से सुचारु बिजली मिलनी शुरु हो जाएगी। - अजय कुमार, नायब तहसीलदार, बादली उपमंडल।

खबरें और भी हैं...