9 से 15 वर्ष के सभी बच्चों को खसरा-रूबेला का टीका लगवाएं
खसरा और रूबेला अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में जोरशोर से चल रही तैयारियों के अंतर्गत उपमंडल के गांव याकूबपुर में ग्रामीण की मीटिंग हुई। पीएचसी बाढ़सा डॉ. मधुमिता, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर पारुल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरोज बाला और राकेश कुमार ने बैठक को संबोधित किया। डॉ. मधुमिता और पारुल ने ग्रामीणों को बताया कि 25 अप्रैल से जिले में बच्चों को रूबेला के संक्रमण से बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।