मुंडाखेड़ा में शिक्षक महेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से निधन
बादली | उपमंडल के गांव बाढ़सा निवासी और गांव मुंडाखेड़ा के गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यरत अध्यापक महेंद्र सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। उन्होंने 24 वर्ष तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी। स्कूल प्राचार्य ऋषि कुमार के अनुसार महेंद्र सिंह 12 अप्रैल को स्कूल में आए थे। लगभग 1:30 बजे उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। विद्यालय स्टाफ उन्हें एसजीटी अस्पताल चंदू ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पैतृक गांव बाढ़सा में उनका अंतिम संस्कार कर किया गया। अंतिम संस्कार की रस्म में समस्त स्कूल स्टाफ पहुंचा और परिजनों को सांत्वना के साथ हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।