पेड़ के नीचे लगी ग्रामसभा
धूलकोट | पंचायत में शनिवार को ग्रामसभा हुई। लेकिन पंचों व ग्रामीणों ने सूचना नहीं देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा प्रधानमंत्री आवास व शौचालय की राशि खातों में जमा नहीं होने के कारण उन्हें ग्रामसभा में नहीं बुलाया गया। पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी भी पहुंचे। उन्होंने भी सूचना नहीं होने की बात कही। सुखपुरी पंचायत में पेड़ की नीचे की ग्रामसभा का आयोजन हुआ। जानकारी मिलने पर लोग पहुंचे और श्रमिक कल्याण योजना में अपना पंजीयन करवाया।