बोगई ग्राम में दिखेगी सरकार की सभी योजनाएं, 30 तक चलेगा अभियान
संध्या चौपाल में मौजूद पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि।
पांच मई तक चलेगा ग्राम स्वरोजगार अभियान
दुलमी प्रखंड के बोगई गांव में 14 से पांच मई तक ग्राम स्वरोजगार अभियान चलेगा। जिसमें 18 को स्वच्छ भारत दिवस, 20 उज्जवला दिवस, 24 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, 28 को ग्राम स्वराज दिवस, 30 को आयुष्मान भारत दिवस, दो मर्द को किसान कल्याण दिवस व पांच मई को आजीविका दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण दिवस के दिन संबंधित योजना के लिए आवेदन कर सकते है और इसका लाभ ले सकते है। यह जानकारी दुलमी बीडीओ जयाशंखी मुर्मू ने दी। उन्होंने कहा कि पुरे प्रखंड में बोगई गांव आर्दश ग्राम बनेगा। जिसमें सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर दिखेंगी।