पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोसो पंचायत के ग्राम ढुठूआ में मंगलवार से वैदिक श्रीश्री 1008 महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा नवम दिवसीय मानस शिव पाठ प्रारंभ हो गया। जिसका शुरुआत विधिवत यज्ञशाला की पूजा अर्चना और कलश यात्रा की साथ की गई। जिसमें 1001 कलशों के साथ हजारों की संख्या में महिला पुरुष भक्त शामिल हुए।

कलश यात्रा सह महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रुप में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो शामिल हुए। इनके द्वारा कलश यात्रियों को भगवा ध्वज दिखाकर रवाना गया। मौके पर मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि महायज्ञ का आयोजन लोक कल्याण व क्षेत्र की शांति के लिए किया गया है। मौके पर आजसू नेता व नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज महतो, प्रखंड सचिव मनोज महतो, पंचायत उपमुखिया अनिजर रवि, वीणा देवी, समिति अध्यक्ष रामधन महतो, सचिव रामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष युगलकिशोर महतो, संरक्षक गंगाराम महतो, मीडिया प्रभारी गोपाल प्रसाद, अनिल कुमार इंगलेश, विशेश्वर महतो सहित कई मौजूद थे। महायज्ञ के दौरान रात्रि को होगा प्रवचन का आयोजन महायज्ञ को संपन्न आचार्य जयनंदन मिश्रा द्वारा करवाया जाएगा। वही वैदिक यज्ञाचार्य पंडित बालेश्वर पांडेय व पुरोहित विनोद पांडेय होंगे। प्रवचन के लिए देवघर से अनिल बाल व्यास, धनबाद से हेमंत दुबे, मानस कोकिला लक्ष्मीबाला पांडेय, डालटनगंज से मिथलेश्वरी शास्त्री, बुंडू से पार्वती देवी, धनबाद से झांकी शिव कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी अध्यक्ष रामधन महतो ने दी।

कलश यात्रा में शामिल मंत्री चंद्रप्रकाश, जिप अध्यक्ष व अन्य।

खबरें और भी हैं...