मण्डा पर्व देखने गए युवक की बाइक चोरी
रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोंगासौरी में बीते रात्रि को आयोजित मण्डा पर्व देखने गए, युवक की बाइक चोरी हो गई। बताया जाता है की बोकारो जिला कसमार थाना क्षेत्र के कुरको गांव निवासी रंजीत कुमार पिता सुखदेव महतो अपने जीजा होहद गांव निवासी त्रिभुवन महतो के साथ रात्रि को बोंगासौरी गांव में आयोजित मण्डा पर्व अपने बजाज कंपनी के बाइक नंबर जेएच 09 एएच - 6859 पर सवार होकर देखने गया था। मण्डा पर्व परिसर के बगल में अपनी बाइक खड़ा कर मण्डा पर्व देखने लगा। इसी क्रम में अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गया। पर्व देखने बाद युवक अपनी खड़ी बाइक के पास गया तो देखा की बाइक गायब हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बाइक चोरी पर रजरप्पा थाने में युवक ने लिखित आवेदन दिया है।