दहकते अंगारों पर चले शिव भक्त
दुलमी | दुलमी प्रखण्ड के हरहद कंडेर गांव में शनिवार की रात्रि मण्डा पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद बंगाल से आए छऊ नृत्य पार्टी ने कलाकारों ने मुखौटा लगाकर गणेश वंदना नृत्य के साथ शुभारंभ किया। फिर कलाकारों ने बारी बारी से रामायण व महाभारत से आधारित छऊ नृत्य का कला रात भर दिखाया। इस दौरान जिप अध्यक्ष महतो नगाड़े के थाप पर खूब झूमे। अहले सुबह सैकड़ों महिला पुरुष शिव भक्तों ने दहकते आग के अंगारे पर नंगे पाव चलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया। इससे पूर्व आयोजक समिति सदस्यों ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर स्थानीय मुखिया रमेश बेदिया, रंजीत कुमार सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे। इधर प्रखण्ड क्षेत्र के कुल्ही में भी मंडा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।