सिरका | श्रमिक स्टेडियम अरगडा मे गुरुवार को चौथे दिन प्रखंड गोला से दूसरे चरण में क्रमांक 501 से 1039 रजिस्ट्रेशन हुआ था। जिसमें 425 ने मैदान में दौड़ लगाई। इसमें 70 युवतियां एवं 50 युवक कुल 120 सफल रहे। जबकि 114 अनुपस्थित थे। बहाली प्रक्रिया रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी सह समादेष्टा डाॅ. बिरेंद्र चौधरी, होमगार्ड कमांडेंट अजीम अंसारी, ग्राउंड इंचार्ज एसआर पिल्ले की देखरेख में चला। लिखित परीक्षा शिक्षक डाॅ. आरएन रजक, रतन कुमार, गोस्वामी, लोकदेव महतो ने संयुक्त रुप से लिया। आज शुक्रवार को प्रखंड दुलमी के क्रमांक 01 से 500 तक के प्रतिभागी मैदान में दौड़ लगाएंगे। मौके पर कपिल पांडेय, डोमन राम, लाला पासवान, अरविंद कुमार, बाल किशुन महतो, दुर्गा उरांव सहित दर्जनों खेल कर्मी, चिकित्सक दल, सफाई कर्मी, जवान मुस्तैद रहे।