पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीएल सिरका के श्रमिक स्टेडियम में होमगार्ड बहाली के दौरान गोला फेंकते अभ्यर्थी ।

सीसीएल सिरका के श्रमिक स्टेडियम में होमगार्ड बहाली के दौरान गोला फेंकते अभ्यर्थी ।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएल सिरका के श्रमिक स्टेडियम में होमगार्ड बहाली के दौरान गोला फेंकते अभ्यर्थी ।

बहाली

श्रमिक मैदान में दौड़े दुलमी के 425 प्रतिभागी

दौड़ में कुल 142 अभ्यर्थी हुए सफल, आज दुलमी के बचे और रामगढ़ ग्रामीण के प्रतिभागी दौड़ेंगे

भास्कर न्यूज| सिरका

श्रमिक मैदान में होमगार्ड बहाली के पांचवें दिन शुक्रवार को दुलमी प्रखण्ड के क्रमांक 01 से 500 तक के अभ्यर्थियों की दौड़ हुई। बताया गया कि इसमें 425 युवक-युवतियों ने भाग लिया।

जिनमें 82 पुरुष एवं 60 महिला कुल 142 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। लिखित परीक्षा शिक्षक रतन कुमार गोस्वामी, राजनीति रजक, लोकदेव महतो की देखरेख में लिया गया। आज शनिवार को दूसरे चरण में दुलमी के क्रमांक 501 से 842 एवं प्रखण्ड रामगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के क्रमांक 01 से 214 तक के प्रतियोगी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

मौके पर रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी सह समादेष्टा डाॅ. बीरेंद्र चौधरी, होमगार्ड कमांडेंट अजीम अंसारी, कंपनी कमांडर(रांची) राजेश कुमार, ग्राउंड इंचार्ज एसआर पिल्ले, अरविंद कुमार, कपिल पाण्डेय, डोमन राम, लाला पासवान, कैमरा मैन सन्नी कुमार साह, विक्की मुंडा सहित कई उपस्थित थे।

सीसीएल सिरका के श्रमिक स्टेडियम में पिछले पांच दिनों से चल रही है होमगार्ड की बहाली परीक्षा

खबरें और भी हैं...