ललकी घाटी से मारंगमारचा पीडब्ल्यू विभाग द्वारा पथ निर्माण का कार्य के विरोध में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार मंगलेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी राजेश्वरी बी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि निर्माण के दौरान रैयती भूमि और मकान का अधिग्रहण करने और मुआवजा के बाद ही पथ का निर्माण कार्य करना है। परंतु ठेकेदार द्वारा कुछ नेताओं की मिलीभगत से बगैर सर्वे और जमीन मकान का मुआवजा दिए ही कार्य किया जा रहा है। पथ निर्माण कार्य में दुलमी प्रखंड के 8 पंचायत के कई गांव के मकान एवं भूमि प्रभावित होगी। परंतु सड़क बनाने वाली कंपनी रैयतों को बिना मुआवजा दिये सड़क का निर्माण कार्य जबरन कर रही है। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि पहले जमीन व मकान का मुआवजा दिया जाए फिर सड़क का निर्माण हो। मामले में डीसी राजेश्वरी बी ने कहा की बिना मुआवजा मिले सड़क का निर्माण नहीं होना चाहिए। जांच करवा कर आगेे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर छोटन कुमार, विकास महतो, नटवर करमाली, महेंद्र ओहदार, रामप्रसाद महतो, सपूत कुमार, शत्रुंजय करमाली, उत्तम कुमार, हरीश कुमार, संदीप कुमार, शिव कुमार आदि मौजूद थे।