पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पथ निर्माण से पूर्व रैयतों को मिले जमीन का मुआवजा

पथ निर्माण से पूर्व रैयतों को मिले जमीन का मुआवजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुलमी | दुलमी प्रखंड बीडीओ व सीओ जया शंखी मुर्मू को युवा नेता सुधीर कुमार मंगलेश के नेतृत्व मे ग्रामीण रैयतों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि लड़की घाटी से मारंगमारचा पीडब्लूडी विभाग से पथ निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें निर्माण के दौरान रैयती भूमि और मकान का अधिग्रहण करने के बाद पथ का निर्माण कार्य करना है परंतु पथ निर्माण कार्य के लिए बगैर सर्वे और जमीन मकान का मुआवजा दिए ही कार्य किया जा रहा है। पथ निर्माण कार्य में दुलमी प्रखंड के 8 पंचायत के कई गांव के मकान एवं भूमि प्रभावित होंगे परंतु सड़क बनाने वाली कंपनी रैयतों को बिना मुआवजा दिए जबरन कार्य कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले जमीन व मकान का मुआवजा दिया जाए फिर सड़क का निर्माण हो। मौके पर छोटन महतो, विकास महतो, उत्तम महतो, मोहित पटेल, युगलकिशोर महतो, रामप्रसाद महतो, नटवरलाल करमाली, छोटका करमाली, बहादुर महतो, शिव कुमार, लिलेशवर महतो, महेन्द्र महतो, सपूत कुमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...