सिरका | सीसीएल के श्रमिक स्टेडियम में छठे दिन शनिवार को होमगार्ड बहाली हुई। बताया गया कि दूसरे चरण में प्रखंड दुलमी से कुल 342 रजिस्ट्रेशन में से 275 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। इनमें 57 युवक, 25 युवतियां सफल रहे। जानकारी दी गई कि रविवार को बहाली प्रक्रिया को विश्राम दिया गया। होमगार्ड बहाली की निगरानी रामगढ़ मुख्यालय डीएसपी सह समादेष्टा डाॅ. बीरेंद्र चौधरी, होमगार्ड कमांडेंट अजीम अंसारी, कमांडर रांची राजेश कुमार ग्राउंड इंचार्ज एसआर पिल्ले आदि के द्वारा हुआ। मौके पर होमगार्ड के जिला सचिव रामाश्रय महतो, खेल कर्मी डोमन राम, लाला पासवान, अरविंद कुमार, बाल किशुन महतो, दुर्गा उरांव, चिकित्सा दल, सफाई कर्मी व जवान उपस्थित थे।