रोक के बावजूद भारी वाहनों के चलने से बढ़ी दुर्घटना
गोला चारु पथ में निर्माण के साथ ही तीन एक्सल (बड़े भारी वाहन) पर रोक लगाई गई है इसके बावजूद इस मार्ग से भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। जिसके कारण रोजाना सड़क दुर्घटना हो रही हैं। दुर्घटना के कारण कई लोगों की जान भी चली गई। है। इस पथ पर तत्काल भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए, एेसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाय। यह बातें झारखंड विकास मोर्चा रामगढ़ जिला अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कही। उन्होंने बयांग गांव में मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर पत्रकारों को जानकारी दी। साथ ही कहा कि मामले में जिला परिवहन पदाधिकारी को आवेदन भी दिया जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने के मामले में उन्होंने उपायुक्त से भी मिलने की बात कही। मौके पर सुनील राज चक्रवर्ती, मनोज कुमार, दिलदार अंसारी, बासुदेव भगत, बालेश्वर भगत, सुनील महतो, दीपक महतो, गोविंद महतो, आनंद भगत सहित कई मौजूद थे।
झारखंड विकास मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर डीटीओ से की रोक लगाने की मांग
पत्रकारों को जानकारी देते जिला अध्यक्ष राजीव जायसवाल व अन्य।
बाइक की डिक्की तोड़कर चार लाख चुराने का आरोपी गया जेल
रामगढ़ | रामगढ़ पुलिस ने बाइक की डिक्की तोड़ कर चार लाख रुपए चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी बिहार के कटिहार कौड़ी गांव निवासी रुपचंद सिंह को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनके साथियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। सभी के मोबाइल नंबर कटिहार के कौड़ी गांव का लोकेशन बता रहा है। उन्होेंने बताया कि यह गिरोह ही बैंक की निकासी करने वाले लोगों को निशाना बनाता था। गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस टीम बिहार के कटिहार जाएगी।