अंगारों में चल शिव भक्तों ने दिया आस्था का परिचय
बोंगासौरी में सोमवार की रात्रि मंडा पर्व का आयोजना किया गया। इसमें शिव भक्ति के भक्तों ने दहकते अंगारे पर खाली पांव चलकर अपनी भक्ति का परिचय दिया।
अंगारों में बड़े बुजुर्ग़ ही नहीं नन्हे भक्तों ने भी अपनी भक्ति का परिचय दिया। दिनभर उपवास रखने के बाद मंडा के अहले सुबह नन्हे भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ व मां पार्वती की जयकारे लगाते हुए भक्ति का परिचय दिया। इससे पूर्व मंडा पर्व को लेकर यहां छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अखाड़े सह मंडा पर्व का उद्घाटन रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व भक्ति और शक्ति का परिचय देते है। छऊ नृत्य प्रतियोगिता बंगाल और पुरुलिया के टीम के बीच खेला गया। वहीं पर्व को लेकर बोंगासौरी में मेला का भी आयोजन किया गया। इसमें बोंगासौरी सहित आसपास के गांव से पहुंचे सैकड़ों लोग पहुंचे। मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य राजीव मेहता, गजेंद्र चौधरी, चितरंजन महतो, अनिल इंगलेश, रमन पटेल, राहुल आयान, पवन कुमार, अरविंद कुमार सहित कई मौजूद थे।