अनुसूचित जाति उत्थान परिषद ने अंबेडकर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों में धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी डीसी राजेश्वरी बी के नेतृत्व में सुबह दस बजे गांधी चौक स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे। जहां डीसी राजेश्वरी बी, डीडीसी सुनील कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
डीसी ने कहा कि हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए प्रयासरत रहे। मौके पर एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, डीटीओ संजीव कुमार, नजारत उपसमाहर्ता संजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माकिरण मुंडा, श्रम अधीक्षक रमेश प्रसाद सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ अमृता कुमारी, डीएसई अनिल कुमार चौधरी, चितरपुर सीओ कुंवर सिंह पाहन, गोला सीओ रितेश जायसवाल, दुलमी बीडीओ जया शंखी मुर्मू सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल थे।
अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के सदस्यों ने किया याद : झारखंड प्रदेश अनुसूचित जाति उत्थान परिषद के तत्वावधान में बाबा साहब की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के चट्टीबाजार से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए गांधी चाैक स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां शोभायात्रा में शामिल जिलाध्यक्ष राजेंद्र नायक, छावनी बोर्ड के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, वार्ड सदस्य चंदन मुंडा, समाजसेवी सह भजन गायक कमल बगड़िया सहित कई अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाया। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षा के बिना सामाजिक विकास संभव नहीं है।
अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी
राम प्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को अंबेडकर जयंती पर अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य महेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन में आवश्यक नियम के पालन की आदत से ही कानून का पालन संभव है। बच्चों को विद्यालय के साथ-साथ घर में भी संस्कार और नैतिक मूल्यों की जानकारी देनी चाहिए। मौके पर स्कूल के सचिव प्रदीप बरेलिया, घनश्याम महतो, अजय अग्रवाल, दिनेश महतो, अमित वर्मन सहित कई शिक्षक शामिल थे।