पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छातु संक्राति पर लोगों न पकड़ी

छातु संक्राति पर लोगों न पकड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरिया |कुछ परंपराएं उत्साह, ऊर्जा व प्रेरणादायक हैं। इससे समाज में न सिर्फ एकजुटता आती है, बल्कि समरसता भी बढ़ती है। छातु संक्रांति के दिन हर साल जउ नदी के रांगामाटिया के लवकुंवारी घाट से छोलागोड़ा के टुपनी घाट तक हजारों की संख्या में ग्रामीण मछलियों का शिकार करते आ रहे हैं। शनिवार को भी इस परंपरा का निर्वाह किया गया। रांगामाटिया, कुदरसाई, नुदाईडीह, मानिकपुर, पोडसा, बोतला, कुमड़ाशोल, कानीकोचा आदि दर्जनों गांव के ग्रामीण मछली पकड़ने नदी में उतरे। लबालब भरी नदी में दर्जनों जाल लेकर 5 घंटे में 5 क्विंटल मछलियां पकड़ी गईं। जिसमें कई प्रजाति की मछलियां शामिल थीं।

एक साथ 5 घंटे में 5 क्विंटल मछलियां
खबरें और भी हैं...