5 साल की बच्ची की नाक में घुसा कंकड़, एमजीएम रेफर
डुमरिया |डुमरिया के तिरिलडीह गांव के सहिया सुभाषी मुर्मू की पुत्री चंचला मुर्मू (5) की नाक में खेलने के क्रम में एक कंकड़ घुस गया। उसे निकालने का काफी प्रयास किया गया पर नहीं निकला। उसके बाद उसे उसकी मां ने डुमरिया सीएचसी लाई। यहां डॉ डीसी मुर्मू ने ईएनटी विभाग एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया।