प्रभातफेरी के साथ स्वच्छता अभियान की हुई शुरुआत
डुमरिया। डुमरिया मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रभातफेरी निकाल कर स्वच्छता दिवस मनाने का शुभारंभ किया। यह अभियान 18 अप्रैल से 5 मई तक चलेगा। ग्राम स्वराज अभियान 2018 के तहत डॉ आंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में सशक्तीकरण हेतु स्वच्छता दिवस का शुभारंभ किया गया। मौके पर बीडीओ, मुखिया पार्वती हेंब्रम, रीना बास्के, स्कूल के अध्यक्ष देवानंद गिरी, सुब्रत गिरि, सुरेश हेंब्रम व स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।