पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डुमरिया में घटिया निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने विकास भवन का काम रोका

डुमरिया में घटिया निर्माण का आरोप लगा ग्रामीणों ने विकास भवन का काम रोका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरिया शिव मंदिर के निकट बन रहे विकास भवन के निर्माण कार्य को बुधवार को स्थानीय ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक ने कार्यस्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाया है तथा निर्माण कार्य में घटिया ईंट का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ मृत्युंजय कुमार को भी घटिया निर्माण कार्य से अवगत कराया। बीडीओ ने कहा कि बंगला भट्ठ‌ा की ईंट नहीं लगेगी तथा मानक के अनुसार काम होगा। बीडीओ ने जेई दिलीप कुमार से भी दूरभाष पर बात कर ईंट हटाने, सूचना पट्ट लगवाने तथा कार्य स्थल आकर निर्माण कार्य में पारदर्शिता बरतने को कहा। यह भवन विधायक निधि से 8 लाख 23 हजार की लागत से बनाया जा रहा है। मौके पर शक्तिमान गिरि, गौतम गिरि, लालटू गिरि, विवेक गिरि, खोकन गिरि, राहुल गिरि, कालीचरण बारिक, रजत भकत, जयंत गिरि आदि उपस्थित थे।

डुमरिया - बीडीओ को घटिया निर्माण कार्य से अवगत कराते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...