डुमरिया : इमली तोड़ने के चक्कर में पेड़ से गिरा, टूटा पैर, रेफर
डुमरिया के मानिकपुर गांव निवासी हरिपद नायक (32) मंगलवार को इमली तोड़ने के चक्कर में इमली पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने से हरिपद का बायां पैर टूट गया। परिजन उसे इलाज हेतु डुमरिया सीएचसी लाए जहां डॉ साइबा सोरेन ने इलाज कर उसे एमजीएम रेफर कर दिया।