विहिप व बजरंग दल की ओर से खोला गया प्याऊ
डुमरिया |डुमरिया बाजार में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल डुमरिया शाखा के सौजन्य से आम लोगों के बीच चना, गुड़ व शरबत का वितरण किया गया। साथ ही गर्मी के मद्देनजर राहगीरों के लिए पेयजल हेतु प्याऊ का भी उद्घाटन किया गया। मौके पर शक्तिमान गिरि, श्रीमंत कुमार भकत, गौतम गिरि, लालटू गिरि, विवेक गिरि, तापस महापात्र, खोकन गिरि, कालीचरण बारिक, राहुल गिरि, रजत भकत आदि उपस्थित थे।