पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफल प्रतिभागियों को दिए गए सर्टिफिकेट और बेल्ट

सफल प्रतिभागियों को दिए गए सर्टिफिकेट और बेल्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| आल इंडिया कराटे-डो फेडरेशन तथा झारखंड कराटे-डो फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त काओ आशी कान कराटे-डो के तत्वावधान में एक दिवसीय कराटे ग्रेडेशन (मूल्यांकन) गालूडीह बीआरसी ग्राउंड परिसर में किया गया। जिसमें कुल 58 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डुमरिया और घाटशिला प्रखंड की विभिन्न शाखाओं से प्रतिभागी आए हुए थे। उक्त बेल्ट अपग्रेडेशन में काओ आशी कान कराटे-डो के चीफ एंड डायरेक्टर सियान गोपाल कृष्ण बनर्जी तथा असिस्टेंट चीफ एंड डायरेक्टर सिहान ईश्वर चंद्र गोप भी मौजूद थे। परीक्षक के रूप में सेंसाई साजिद अहमद, रोशन स्वर्णकार, गौर मोहन, सजल कुमार माझी, अर्चना गोप, गणेश टुडू, मोचीराम भकत, जयंत भकत, संजीत कुमार महतो सभी ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन द्वारा लगभग तीन घंटे तक बेसिक, काथा, कुमिते, पंचिंग एंड किकिंग आदि करवाया गया। मुख्य अतिथि आदर्श मवि की प्रधानाध्यापिका विमला सिकुंदा द्वारा सफल प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा बेल्ट प्रदान किया गया।

खबरें और भी हैं...