बाइक दुर्घटना में चार जख्मी
डुमरिया |डुमरिया के उर्दू स्कूल के निकट रविवार को दो बाइक की सीधी टक्कर में गुडाबांदा के डोंगादह निवासी दिनेश सोरेन (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार विमल हांसदा व उसके साथ सवार दो अन्य लड़कियों को हल्की चोटें लगी हैं। चारों को डुमरिया पीएचसी में डा. साइबा सोरेन ने उपचार किया।