डुमरिया | डुमरिया के धोलाबेड़ा पंचायत के कोलाबाडिया गांव के
डुमरिया | डुमरिया के धोलाबेड़ा पंचायत के कोलाबाडिया गांव के ग्राम प्रधान दुखु राम सोरेन का स्वर्गवास बुधवार को बेटी के ससुराल मेढिया में हो गया। दुखुराम सोरेन पूर्व संरपंच भी रह चुके हैं। उनके पार्थिव शरीर को बुधवार तीन बजे पैतृक गांव कोलाबाडिया लाया गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। दुखुराम पूरी जिंदगी समाज को एकजुट करने व समाजसेवा मे लगे रहे।