बेहोशी की हालत में सबर को लाया गया अस्पताल
डुमरिया के चिंगडा गांव के वीरगोडा़ टोला निवासी (70) वोदे सबर को मंगलवार बेहोशी कीे हालत में डुमरिया सीएचसी लाया गया। यहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉ शायबा सोरेन ने उचित इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से वह बीमार चल रहे थे। मंगलवार को अचानक बेहोश हो गए तब उन्हें डुमरिया सीएचसी लाया गया।