आवास योजना के 48 हजार रुपए छीनकर भागे
दुमका|जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नोनीगांव भालकी के बीच धोबैय नदी साधुडीह घाट के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक ग्रामीण से 48 हजार रुपए छीनकर चंपत हो गए। भालकी पंचायत के कैरो गांव निवासी रामलाल मोदी पिता बीरबल मोदी नोनीहाट स्टेट बैंक से प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त की राशि 48000 रुपए एक थैले में रखकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी क्रम में कच्चे रास्ते से नदी पार करते ही बाइक सवार दो युवकों ने हाथ से थैला छीनकर फरार हो गए। दोनों युवकों ने अपना चेहरा कपड़ा से छुपा लिया था।