हाइवा पर लदे 25 मवेशी को पुलिस ने किया जब्त
दुमका|दुमका-रामपुरहाट पथ पर पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मुख्य पथ के महुलपहाड़ी पंचायत भवन के सामने शिकारीपाड़ा की पुलिस ने एक हाईवा पर लदे 25 पशुओं को जब्त किया। हाईवा पर पशुओं को लाद कर शिकारीपाड़ा के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। हाइवा में तकनीकी खराबी आने के कारण वह मुख्य पथ पर ही खड़ा था। गश्ती दल को शक होने पर हाइवा की जांच की गई और उसमें लदे पशुओं को जब्त किया गया। बीते माह भी मवेशियों काे जब्त किया गया था।